फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident news

Jammu News: पैदल जा रही महिला और बुजुर्ग को ट्रक चालक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौके पर मौत

विज्ञापन
accident news
बाड़ी ब्राह्मणा के बूचरी इलाके में देर शाम हुआ हादसा, एक अन्य हादसे में स्कूटी सवार दंपती को टैंपो ने मारी टक्कर, जीमएसी जम्मू में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू, बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने अंतर्गत रविवार को दो सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दंपती घायल हुआ है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव बूचरी के पास एक ट्रक चालक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग और एक अन्य महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान बशीर अहमद (75) निवासी बूचरी के रूप में हुई है। घायल महिला धान भाई पत्नी रमेश निवासी सैनिक कॉलोनी जम्मू की है। वहीं, बाड़ी ब्राह्मणा में ही एक अन्य सड़क हादसे में जम्मू के सिटी चौक के रहने वाले स्कूटी सवार दंपत्ती को टैंपों ने टक्कर मार दी। इसमें राजेश गुप्ता और उनकी पत्नी गीतू गुप्ता घायल हो गए। दोनों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।
पहले हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (एचआर55एक्स7523) काफी तेज गति से परमंडल मोड़ से वीरपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण चालक के नियंत्रण खोलने से ट्रक बेकाबू होकर दो लोगों को चपेट में लेते हुए थोड़ी दूर जाकर रुक गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी रेफर कर दिया है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-------

सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल समेत दो की जीएमसी में मौत
उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में घायल होकर जीएमसी जम्मू लाए गए दो लोगों की रविवार को मौत हो गई। मृतकों में एक यातायात पुलिस का हेड कांस्टेबल है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को नरसू (चिनैनी) के पास ड्यूटी पर तैनात डोडा के रहने वाले हेड कांस्टेबल फारूक अहमद को एक बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जीएमसी जम्मू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधमपुर के मजालता में रविवार को एक स्कूटी सवार कार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जीएमसी जम्मू लाया गया, यहां उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed