जम्मू: बर्फ देखने पटनीटॉप जा रहा था परिवार, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, परिवार के चार सदस्यों की मौत
टिक्करी के सलोरा इलाके में बड़ी संख्या में ट्रक रोके गए थे। जैसे ही कार सवार परिवार उक्त स्थान पर पहुंचा तो पीछे से आर रहे ट्रक (जेके02बीई 7304) ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों की जिद पर बर्फबारी देखने पटनीटॉप जा रहे जम्मू के एक परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात साढ़े 12 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले के टिक्करी इलाके में हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी, जो बाद में दूसरे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपती नितिन डोगरा (37) रित्तू (32) के साथ दो बेटियों खुशी (नौ) व वाणी (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी बृंदा (14) को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। यह परिवार जम्मू शहर के परेड में फत्तू चौगान का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार परिवार स्विफ्ट कार (जेके02बीजे3544) से पटनीटॉप जा रहा था। टिक्करी के सलोरा इलाके में बड़ी संख्या में ट्रक रोके गए थे। जैसे ही कार सवार परिवार उक्त स्थान पर पहुंचा तो पीछे से आर रहे ट्रक (जेके02बीई 7304) ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई। दो ट्रकों के साथ टक्कर में कार के परखचे उड़ गए और इसमें सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद टिक्करी पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया।
क्षतिग्रस्त कार से निकालकर सभी सवारों को जीएमसी उधमपुर ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बेटी को कंधे पर चोट आई है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। टिक्करी चौकी के प्रभारी साहिल शर्मा पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान मंजूर निवासी राजौरी के रूप में हुई है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए गए।