{"_id":"64b06b5e6ea7bfc73c0ad438","slug":"accident-khor-two-injured-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-83-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में दो लोग घायल
Fri, 14 Jul 2023 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक को परिजन उपचार के लिए अमृतसर ले गए हैं, जबकि दूसरे का अखनूर अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों की पहचान राकेश सिंह पुत्र भाग सिंह और पुरुषोत्तम सिंह पुत्र सुनीत सिंह दोनों निवासी खौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खौड़ पुलिस थाने के अंतर्गत खौड़-पलांवाला मुख्य सड़क पर गांव खुंडा के पास स्कॉर्पियो (जेके02बीआर4786) और बुलेट (जेके 02सीडी8566) की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल खौड़ पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। पुरुषोत्तम सिंह की हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे अमृतसर ले गए हैं, जबकि राकेश सिंह का अखनूर उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। खौड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।