{"_id":"5f0221238ebc3e42e04ec2d5","slug":"accident-jammu-news-jmu2136647126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली पोल गिरने से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली पोल गिरने से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
आरएस पुरा में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल्ट्री फार्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। शनिवार देर शाम बारिश के साथ चली तेज आंधी के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से एक दर्जन गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा काफी संख्या में पेड़ भी गिरे हैं। लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। इस कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंचायत सत्तोवाली के नायब सरपंच कुलदीप सिंह तथा पंच प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम चली आंधी के कारण पंचायत में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली के पोल टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अलावा काफी संख्या में पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रखा है। उन्होंने बताया कि गांव में रहने वाले सिकंदर सिंह के पोल्टरी फार्म की इमारत पर पेड़ गिरने से इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा मिलना चाहिए तथा जिन गांव में बिजली ठप है वहां जल्द से जल्द से बिजली सेवा बहाल होने पर लोगों को आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके।
-----------
बिजली की तारें बदलवाईं
अखनूर। कस्बे वार्ड-6 के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने विकास कार्य को जारी रखते हुए सोमवार को राधा कृष्ण मंदिर से शाम रोमेत्रा के घर तक सभी बिजली की तारें तब्दील कराई। इसका लोगों ने स्वागत किया है। गर्मी के दिनों में पुरानी तारें होने के कारण लो वोल्टेज से लोगों को कई परेशानियों का समाना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों ने कई बार तारें बदलवाने की मांग की थी। कुछ दिन पूर्व ही पार्षद राकेश मल्होत्रा ने पूर्व चेयरमैन दीपेश सिंह के साथ एसडीएम गोपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अन्य समस्याओं के अलावा बिजली की समस्या से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
बिजली कटौती व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और बिजली की कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। कांग्रेस की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा और पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने राजपुरा के तहसील परिसर के सामने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां आम लोगों के खिलाफ हैं। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बिजली की कटौती क ई गुणा बढ़ गई है। लोग परेशान हैं। सरकार कोई सुध ही नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। जो सामने दिखाई देने लगा है।