फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ब्रेजा कार पलटी, तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
accident
क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
आरएस पुरा। गांव खारिया में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोंदला के पास आरएस पुरा-सई हंसा मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ। पंचायत के नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा सहित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस को सूचित कर स्वयं राहत कार्य में जुटे और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सरताज सिंह ने बताया कि ब्रेजा गाड़ी नंबर जेके 02 सीके 1337 आरएस पुरा की ओर जा रही थी। तभी गांव गंदोला के पास कार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी हवा में पलटी खाते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। गाड़ी की पेड़ों के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयर बैलून भी खुल गए। टक्कर की आवाज करीब 200 मीटर की दूरी तक सुनाई दी। जिसे सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो कार में सवार लोग खून से लथपथ पड़े थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बड़ी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया और उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत लाया घोषित कर दिया। उनकी पहचान गुरदास चंद (48) पुत्र चमन लाल निवासी दरापतें व राज कुमार (45) पुत्र अशोक कुमार निवासी डांगरे के रूप में हुई। जबकि कार चालक सहित अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक घायल कुलदीप राज पुत्र देस राज निवासी गेगियां की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान प्रवीण सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी ब्ला, सुरेंद्र लाल पुत्र सरदारी लाल निवासी पुराना पिंड, तरसेम लाल पुत्र बंसी लाल निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक कुछ मजदूरों को आरएस पुरा से अपने गांव ब्ला में धान की रोपाई के लिए ले जा रहा था, और बीच में यह हादसा हो गया। उधर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कार का चालक भी जख्मी है। उन्होंने बताया कि इसमें चार लोगों का उपचार जम्मू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed