{"_id":"63618aee8724656f87327180","slug":"accident-jammu-city-news-jmu271369011","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर खड़ी बोलेरो को कार चालक ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर खड़ी बोलेरो को कार चालक ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को पीछे से आ रहे वैन चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए। बस स्टैंड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दोपहर साढ़े 12 बजे सतवारी एयरपोर्ट से आ रही बोलेरो में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण फ्लाईओवर पर उसे रोक कर मरम्मत की जा रही थी। इतने में पीछे से आ रहे तेजरफ्तार वैन के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में योगेश कुमार निवासी छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूदा समय में वह रियासी में काम कर रहा था। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उधर, हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी पहुंचाया।