फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

मां वैष्णो के दर्शन कर लौट रहे रोहतक के परिवार की कार पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
accident
जम्मू। नेशनल हाईवे पर नगरोटा में शुक्रवार अलसुबह कार पलटने से मां वैष्णो से दर्शन कर लौट रही महिला की मौत हो गई। वहीं, पति और दो बच्चे घायल हुए हैं। यह हादसा कटड़ा से लौटते समय कार के पैराफिट से टकराने से हुआ है। मृतक महिला की पहचान रीतू पत्नी महेश कुमार निवासी रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक निवासी महेश कुमार पत्नी रीतू और दो बेटों यश और लक्ष्य के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे। वीरवार को दर्शन कर देर रात कार (एचआर12एपी4674) से वहां से लौट रहे थे। शुक्रवार अलसुबह तीन बजे हाईवे पर नगरोटा में राजन बार के पास कार पैराफिट से टकरा कर पलट गई। हादसे में रीतू की मौत हो गई, जबकि महेश और उसके बेटों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने पुलिस को सूचित किया। नगरोटा पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से उन्हें जीएमसी जम्मू में पहुंचाया। इस दौरान डाक्टरों ने रीतू को मृत घोषित कर दिया। महेश कुमार ने इस हादसे के बारे में परिवार को सूचित कर दिया था। दोपहर बाद परिवार जम्मू पहुंच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, महेश कुमार बेटों के साथ आगे के उपचार के लिए जम्मू से हरियाणा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed