फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

घायलों के पहुंचने से जीएमसी में रही अफरातफरी

विज्ञापन
accident
जम्मू। कटड़ा बस हादसे के घायलों के जीएमसी जम्मू में पहुंचने के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों के पहुंचने की पूर्व सूचना से जीएमसी में आपात प्रबंधन लागू किया गया। इमरजेंसी से सामान्य मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। घायलों के उचित उपचार के लिए अतिरिक्त डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया था।
विज्ञापन

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और अन्य दूसरी एंबुलेंस से घायलों को जीएमसी लाया गया। एक के बाद एक पहुंचे घायल से जीएमसी की इमरजेंसी खचाखच भरी हुई थी। अल्ट्रासाउंड सेक्शन के बाहर भी घायलों की कतारें लगी हुईं थीं। यही हाल सिटी स्कैन और एक्सरे सेक्शन के बाहर था। इसमें कई घायल बुरी तरह से झुलसे हुए थे। घायलों की देखभाल के लिए रेडक्रॉस के स्वयंसेवियों सहित अस्पताल स्टाफ को लगाया गया था। जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एडी मन्हास ने बताया कि उनके पास शाम तक 26 घायल पहुंचे थे और सभी को उचित उपचार दिया गया। इस बीच मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार सहित अन्य कई उच्चाधिकारियों ने जीएमसी पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed