फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

चौकी लाए जा रहे टिप्पर से कूदकर भागा चालक, हादसे में दो पुलिस कर्मी जख्मी

विज्ञापन
accident
जम्मू। खनन कर लाई गई रेत के साथ पकड़ा गया टिप्पर चालक हादसा कर भाग कर निकला। टिप्पर में दो पुलिस कर्मी भी बैठे थे और चालक को चौकी ला रहे थे। रास्ते में चालक तेजरफ्तार टिप्पर से छलांग लगा फरार हो गया। बेकाबू हुआ टिप्पर तीन कारों को टक्कर मारता हुआ एक गली में पुराने ट्यूबवेल के कमरे में जा घुसा। हादसे में दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक की टांग पर चोट आई है और दूसरे की आंख पर। पुलिस ने टिप्पर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक मोहम्मद बशीर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार रात सरवाल पुलिस चौकी की नाका टीम ने पटोली के पास एक टिप्पर को जांच के लिए रोका। टिप्पर में खनन करके लाई गई रेत लदी थी। पुलिस ने टिप्पर जब्त कर लिया और चालक को टिप्पर समेत सरवाल पुलिस चौकी ले जाने लगे। टिप्पर में कांस्टेबल मुश्ताक अहमद और मोहम्मद अजीम भी बैठ गए। सरवाल के पास पहुंचने पर चालक मोहम्मद बशीर ने चलते टिप्पर से छलांग लगा दी और भाग निकला। इसके बाद बेकाबू हुआ टिप्पर तीन वाहनों को टक्कर मारता हुआ ट्यूबवेल के कमरे की दीवार तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। घटना में कांस्टेबल मुश्ताक की टांग पर और मोहम्मद अजीम की आंख पर गहरी चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी आशीष सागर का कहना है कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed