{"_id":"5f2db91c8ebc3e4ae00fafc2","slug":"accident-jammu-city-news-jmu2160674100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चलाते चीनी मांझे से कटा गला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी चलाते चीनी मांझे से कटा गला, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पाबंदी के बावजूद शहर में खुलेआम इस्तेमाल हो रहे चीनी मांझे ने शहर में एक व्यक्ति की जान ले ली। शुक्रवार शाम को कासिम नगर क्षेत्र में स्कूटी पर जा रहे 40 वर्षीय सिकंदर अली खान का चीनी मांझे से गला कट गया। खून से लथपथ सिकंदर को स्थानीय लोग फौरन मेडिकल कॉलेज जम्मू ले गए लेकिन अत्यधिक खून बहने से सिकंदर की मौत हो चुकी थी। स्कूटी पर एक बच्चा और महिला भी सवार थे जो बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
बाहु फोर्ट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर अली खान पुत्र निसार हुसैन निवासी नरवाल बाला राजीव नगर स्कूटी पर एक बच्चे और महिला को लेकर जा रहे थे। शाम को कासिम नगर इलाके में अचानक उनके गले में चीनी मांझा फंस गया। इससे उनका गला कट गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पीसीआर से वाहन भेजा गया, लेकिन तब तक सिकंदर को लोग जीएमसी ले जा चुके थे। वहां डॉक्टरों ने सिकंदर को मृत लाया घोषित कर दिया।
---
दो माह, ढाई साल की बेटियाें
से छिन गया पिता का साया
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि सिकंदर केटरिंग से घर का खर्च चलाते थे। उनकी एक दो माह और एक ढाई साल की बेटी है। घर में दो बहनें और एक भाई है जिनकी शादी नहीं हुई है। चीनी मांझे पर प्रतिबंध है लेकिन फिर भी इसके खुलेआम इस्तेमाल से हंसता खेलता परिवार बिखर गया है। ऐसे हादसों के लिए प्रशासन भी जिम्मेदार है।