फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in rajori resulted 7 deaths of a single family

J&K: राजोरी के पास दर्दनाक हादसा, नदी में कार गिरने से एक परिवार के 7 लोगों की मौत

Mon, 28 Aug 2017 10:52 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/चंद्रा पाण्डेय,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी/चंद्रा पाण्डेय,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
accident in rajori resulted 7 deaths of a single family
भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू-पुंछ हाईवे पर राजोरी के नारियां इलाके में कार के 60 फुट नीचे मनावर तवी नदी में गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में डीसी राजोरी के पीए, उनकी पत्नी, तीन बच्चे, भाई और बहन शामिल हैं। सभी की डूबने से मौत बताई जा रही है। सभी पंजाब से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे।

विज्ञापन


डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार उनका पीए महमूद अहमद निवासी गाई मंजाकोट अपनी पत्नी, दो बेटों, एक बेटी, भाई और बहन के साथ पंजाब स्थित किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा पर गए हुए थे। पूरा परिवार कार (जेके-11बी-4300) में सवार होकर सोमवार को जब लौट रहा था तो जम्मू-पुंछ हाईवे पर स्थित राजोरी के नारियां इलाके में कार सड़क से फिसल कर करीब 60 फुट नीचे मनावर तवी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही डीसी राजोरी, एसएसपी, एएसपी, सीएमओ सहित जिला अस्पताल के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। पांच एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से कार को किनारे खींचकर उसमें सवार लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने पीए महमूद अहमद, उनकी पत्नी जमीला बेगम, बेटे रेहान अहमद, भाई अब्दुल अजीज और बहन अतर बेगम को मृत करार दे दिया। वहीं, उनके बेटे हसनैन अहमद और बेटी आलिशा को गंभीर हालत में नारियां स्थित सेना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। सेना के डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन दोनों बच्चों ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी लोगों के शव उनके पैतृक गांव गाई भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed