{"_id":"6553cebf63f7f1c98b0caf08","slug":"accident-in-bishnah-samba-news-c-10-1-jam1029-242683-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भैया दूज से एक दिन पहले सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भैया दूज से एक दिन पहले सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में सवार होकर बीमार मां को आर्मी अस्पताल सतवारी में देखने जा रहे थे दोनों
बिश्नाह के रिंग रोड पर चक मुरार के पास हुआ हादसा, टक्कर से पलटते हुए खेत में जा गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह रिंग रोड पर मंगलवार को भाई दूज से एक दिन पहले भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार सवार बहन की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ सवार भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रजनी वाला निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। वहीं, साथ में रहे रजनी के भाई राजेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहन अपनी बीमार मां को देखने आर्मी अस्पताल सतवारी जा रहे थे। वेगनार कार (जेके02एडी-4188) में सवार रिंग रोड से होते हुए जब वे बिश्नाह चक मुरार के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य स्विफ्ट डिजायर कार (जेके02बीएम-5101) से उनकी भिड़ंत हो गई है। पुलिस के अनुसार डिजायर कार का चालक पवन कुमार पुत्र छज्जू राम निवासी जानीपुर बहुत तेज गति से चल रहा था। जैसे ही वह बिश्नाह चक मुरार के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही वेगनार कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वेगनार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और कई पलटे खाती हुई रिंग रोड से नीचे दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में वेगनार में सवार राजेंद्र सिंह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी बहन रजनी वाला (51) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डिजायर गाड़ी को कब्जे में ले लिया और चालक पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने रजनी वाला के शव को बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि रजनी वाला एक सरकारी अध्यापक थीं, जो रामगढ़ के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत थीं। इन दिनों वह मायके में ही रह रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है।