फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in Bijbihara

Jammu News: बिजबिहाड़ा में दो वाहनों में टक्कर, नौ लोग घायल

विज्ञापन
accident in Bijbihara
अनंतनाग। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बिजबिहाड़ा में दो वाहनों की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह एक टाटा मोबाइल (जेके21 सी/8406) और सूमो गाड़ी (जेके160948) की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बिजबिहाड़ा में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। घायलों में रूमिसा (32) पत्नी इस्तिताक अहमद शेख निवासी सोनमर्ग, अब्दुल कयूम बैरान (40), अजरा (3) बेटी इरशाद अहमद शेख, इशरत (20) बेटी रेयाज अहमद शेख, सलरीन (32) पत्नी निसार अहमद खान, अहकाम (5) पुत्र निसार अहमद खान, अरहान (4) इमाद (7) दोनों पुत्र इश्तियाक अहमद खान और उस्मान (1) पुत्र निसार अहमद खान सभी निवासी कंगन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed