{"_id":"5da701048ebc3e015a223fbf","slug":"acb-registers-fir-for-installing-sub-standard-lifts-in-various-hospitals-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर प्रॉजेक्ट कंस्ट्रक्शंस कॉर्पोरेशन के कई इंजीनियर पर गिरी गाज, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर प्रॉजेक्ट कंस्ट्रक्शंस कॉर्पोरेशन के कई इंजीनियर पर गिरी गाज, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर
Wed, 16 Oct 2019 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर प्रॉजेक्ट कंस्ट्रक्शंस कॉर्पोरेशन के कई इंजीनियरों पर बुधवार को गाज गिरी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कॉर्पोरेशन के कुछ इंजीनियरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि घाटी के विभिन्न अस्पतालों में हुए निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
यह मामला तब प्रकाश में आया जब लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की। ब्यूरो ने कहा कि एक शिकायत और राज्य सतर्कता आयोग के माध्यम से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच करने पर, यह पता चला कि प्रॉजेक्ट कंस्ट्रक्शंस कॉर्पोरेशन में 2012-13 के दौरान जिला अस्पताल बारामुला, जेएलएनएम अस्पताल रैनावाड़ी और एलडी अस्पताल श्रीनगर के लिए 26 यात्री बेड लिफ्टों के लिए निविदाएं तैयार की गई थीं।
विज्ञापन