फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP Gave Memorandum to JP Nadda

Jammu News: बीएससी नर्सिंग के छात्रों को दाखिले में एक बार छूट देने की मांग

विज्ञापन
ABVP Gave Memorandum to JP Nadda
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के सदस्य फोटो एबीवीपी
- एबीवीपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा और प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत नीट और जेकेसीईटी में उत्तीर्ण न होने के कारण बीएससी नर्सिंग में दाखिले से वंचित छात्रों को एक बार छूट देने की मांग की है।
नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों के लिए नीट या जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जेकेसीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय नर्सिंग परिषद ने हाल ही में किए गए संशोधन में इसकी अनिवार्यता को रखा है। इससे प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के तहत बीएससी नर्सिंग उम्मीदवारों के सामने कई चुनौतियां आ रही हैं। इन चुनौतियों को एबीवीपी प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि इन परीक्षाओं के समय के कारण पीएमएसएसएस पंजीकरण अवधि में काफी अंतर आ गया है, जिस कारण कई छात्र प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। एबीवीपी प्रदेश सचिव अक्षी बिलौरिया ने कहा कि बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए नीट या जेकेसीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। नीट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 फरवरी से 10 अप्रैल तक और जेकेसीईटी के लिए पंजीकरण पांच से 26 मई तक था। भारतीय नर्सिंग परिषद ने पहली बार इस तरह के नियम लागू किए थे जिसके बारे में छात्रों को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमएसएसएस पोर्टल 18 जून से 29 जुलाई तक उपलब्ध था। इस कारण छात्र नीट या जेकेसीईटी परीक्षा में पंजीकरण नहीं कर पाए और अब वे बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए अयोग्य हो गए हैं। एबीवीपी ने स्वास्थ्य मंत्री से इन मानदंडों को स्पष्ट करने और प्रभावित छात्रों का समर्थन करने का आग्रह किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed