{"_id":"5bb0ee1f867a557fe30492c4","slug":"absconding-spo-joined-militant-group-hizbul-mujahideen-photos-got-viral-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 एके-47 राइफल और 1 पिस्टल के साथ फरार एसपीओ हिजबुल में हुआ शामिल, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 एके-47 राइफल और 1 पिस्टल के साथ फरार एसपीओ हिजबुल में हुआ शामिल, फोटो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
फरार एसपीओ आदिल बशीर शेख
पीडीपी विधायक एजाज मीर के घर से हथियारों के साथ फरार एसपीओ आदिल बशीर शेख की तलाश में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी कई जगहों पर छापेमारी जारी रही। अब तक उसका पता नहीं चला है। इस बीच हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें उसके आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के वाचि से विधायक एजाज के श्रीनगर के जवाहर बाग स्थित सरकारी आवास से एसपीओ आदिल बशीर शेख सात एके-47 राइफल व एक पिस्टल लेकर शुक्रवार को फरार हो गया था। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आस पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया था। उसकी जानकारी देने वाले को 2 लाख के इनाम देने की घोषणा भी की थी।
विज्ञापन
फरार एसपीओ जैनापोरा शोपियां का है, जो 11 मार्च 2017 को एसपीओ बना था। घटना के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए विधायक के सरकारी आवास को सील कर दिया था। साथ ही सुरक्षा में तैनात पीएसओ के फिंगर प्रिंट भी लिए थे। हालांकि, डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि फरार एसपीओ पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में था। उसके साथियों से पूछताछ में लीड मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन