फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Abhinava gupt yatra passengers prevented from entering in Beerwah

अभिनव गुप्त यात्रियों को बीरवाह में घुसने से रोका

Sun, 12 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Abhinava gupt yatra passengers prevented from entering in Beerwah
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : PTI

दर्जनभर से अधिक अभिनव गुप्त यात्रियों को बीरवाह में घुसने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। मुस्तैद पुलिस वालों ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोका और बैरंग लौटा दिया। इस घटना के बाद पूरे दिन अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। 

विज्ञापन


बीरवाह में अभिनव गुप्त संदेश यात्रा के तहत पहुंचे दर्जनभर यात्री उस गुफा तक जाना चाहते थे जहां आचार्य अभिनव गुप्त ने अपने शिष्यों के साथ समाधि ली थी। शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर सुरक्षा बलों के जवानों को मुस्तैद रखा गया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नारबल-बीरवाह तथा बडगाम-बीरवाह के रास्ते पर जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। चेकिंग के दौरान ही ये यात्री दिखे। इन्हें रोककर वापस भेज दिया गया। ज्ञात हो कि आचार्य अभिनव गुप्त सहस्त्राब्दि समारोह समिति की ओर से यात्रा का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश यात्रा शनिवार को श्रीनगर पहुंची थी। ज्येष्ठा माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर के अलावा संघ के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले तथा देशभर के लोग जुटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed