फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AAP and Harsh Dev Singh been together for only nine months return back in Panthers party

जम्मू कश्मीर: सिर्फ नौ महीने रहा AAP और हर्ष देव सिंह का साथ, फिर पैंथर्स पार्टी में करेंगे वापसी

Fri, 17 Feb 2023 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 01:58 PM IST
सार

पैंथर्स पार्टी में रहते हुए हर्ष देव सिंह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। 1996 में वह पहली बार विधायक बनकर जम्मू कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे। 2002 में कांग्रेस-पीडीपी सरकार में वह शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।

विज्ञापन
AAP and Harsh Dev Singh been together for only nine months return back in Panthers party
Harsh Dev Singh (File) - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

पैंथर्स पार्टी से अपना राजनीति जीवन का सफर शुरू करने वाले हर्ष देव ने सात मई को आम आदमी पार्टी का दामन थाम अपने नए राजनीतिक जीवन का सफर शुरू किया। हालांकि यह सफर सिर्फ नौ महीने तक ही चला। हर्ष देव सिंह का आप को छोड़ने का फैसला काफी हद तक परिवारिक फैसला है। वह अपनी उस पार्टी को पुर्नजीवित करना चाहते है जहां से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया है। 

विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह के निंधन के बाद पैंथर्स पार्टी में कोई नेता नहीं बचा था। पार्टी राजनीतिक अज्ञातवास का शिकार हो रही है। ऐसे में अपनी परिवार को पार्टी को फिर से लोगों के बीच लाने के लिए आप को छोड़ने का फैसला लिया है। पैंथर्स पार्टी में अध्यक्ष पद छोड़ कर हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।
विज्ञापन


गुरुवार को हर्ष देव सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आम आदमी पार्टी छोड़ने के ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी को फिर से मजबूत करने की बात कही। वहीं, उन्होंने पार्टी को भेजा गया इस्तीफा पत्र भी जारी किया। इसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के फैसले के पीछे नीजि कारण बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'ये पार्टियां भाजपा के सामने बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इनके अपने हित हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।' आगे उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और ऐसे में जनता को एक विकल्प चाहिए। जम्मू कश्मीर में पैंथर्स पार्टी का झंडा एकबार फिर बुलंद होगा।


पैंथर्स पार्टी में रहते हुए हर्ष देव सिंह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। 1996 में वह पहली बार विधायक बनकर जम्मू कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे। 2002 में कांग्रेस-पीडीपी सरकार में वह शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। प्रो भीम सिंह ने पैंथर्स पार्टी को 23 मार्च 1982 को गठन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed