Doda Election Results: कौन हैं मेहराज मलिक? जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खोला खाता
Jammu Kashmir Election Result: आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोला है। डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक जीते हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू जारी है। डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है। मेहराज मलिक चार हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया है।
#WATCH | Former Delhi CM and AAP National Convenor Arvind Kejriwal spoke and congratulated the newly elected AAP MLA from Doda, Mehraj Malik.
विज्ञापन
(Source: AAP) pic.twitter.com/VsI1YJxuqd — ANI (@ANI) October 8, 2024
डोडा सीट पर कांग्रेस ने शेख रियाज अहमद, नेशनल कांफ्रेंस ने खालिब नजीब सुहारवार्डी को टिकट दिया था। इस सीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े।'
कौन हैं मेहराज मलिक?डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2024
पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।
मेहराज मलिक काफी समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे डोडा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। मलिक ने पिछले कुछ वर्षों में डोडा में मजबूत जनाधार बनाया है। 36 वर्षीय मलिक 2021 में डीडीसी का चुनाव जीते थे। आप के जम्मू कश्मीर में निर्वाचित प्रतिनिधि बने थे। मेहराज मलिक ने पीजी तक की पढ़ाई की है। चुनाव प्रचार के आखिर दिन जनसभा में जनसैलाब उमड़ा था। इसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए थे।
#WATCH | Aam Aadmi Party (AAP) workers celebrate at the party office in Delhi as the party opened its account in the Jammu and Kashmir elections with party candidate Mehraj Malik winning from Doda Assembly seat. pic.twitter.com/MWxDdK37Yr
— ANI (@ANI) October 8, 2024