{"_id":"6268500254c0d64df008d2db","slug":"aag-akhnoor-news-jmu25862521","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किसानों की 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस किसानों की 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
पंचायत तरोटी में आग लगने से दस किसानों की गेंहु की तीस एकड फसल जलकर राख,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत तरोटी में मंगलवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें दस किसानों की लगभग 30 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
पंचायत तरोटी के सरपंच बचन सिंह चिब ने बताया कि आग लगने का कारण तो उन्हें पता नहीं, लेकिन उनकी पंचायत के दस किसानों की खड़ी तथा कटी फसल देखते ही देखते खेतों में धू-धू कर जलने लगी। आग पर काबू पाने के लिए खौड़ थाने से दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया गया, लेकिन आग पूरे क्षेत्र में फैल जाने से दमकल विभाग की एक गाड़ी से काबू नहीं हो पाई, तो अखनूर से दो ओर गाड़ियों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि अखनूर से आई एक गाड़ी तो बीच रास्ते ही फंस गई। दो गाड़ियों से दमकल विभाग के कर्मचारियों की तरफ से बहुत ही मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
सरपंच बचन सिंह के अनुसार उनकी पंचायत के किसान राम लाल, मोहन लाल वर्मा, महेंद्र सिंह, कुलदीप जमवाल, शेर सिंह, देवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बेली राम तथा महेंद्र सिंह सहित दस किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ गई है, जिसमें किसानों की पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है। सरपंच बचन सिंह ने प्रभावित सभी किसानों की प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि कुछ किसानों की फसल अभी खड़ी थी और कुछ ने कटाई कर दी थी और अभी खेतों में ही पड़ी थी। तीस एकड़ के लंबे चौड़े क्षेत्र में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
नायब सरपंच अजीत सिंह मनहास ने बताया कि पंचायत के किसानों का बहुत नुकसान हो गया, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाना चाहिए। क्योंकि किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई।
-------------
दमकल गाड़ियों नहीं मिला समय पर पानी
ज्यौड़ियां। तरोटी में आग बुझाने आई दमकल गाड़ी में पानी खत्म हो जाने पर उन्हें क्षेत्र से समय पर पानी नहीं मिला, जिससे दमकल विभाग के कर्मी बेबस हो गए और अखनूर से तीसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि खौड़ क्षेत्र में एक माह से बिजली की काफी समस्या चल रही है। लगातार 12-12 घंटे बिजली बंद चल रही है। सुबह से बिजली बंद थी और आग बुझाने आई दमकल गाड़ियों में पानी खतम हो गया। बिजली बंद होने से गाड़ियों को पानी नहीं मिला और वह चक मलाल में पानी के पंप प्वाइंट पर घंटों खड़ी रही।