{"_id":"5d2cdd678ebc3e6ce97ea0d7","slug":"a-youngman-drown-in-chenab-river-jammu-news-jmu18942362","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया युवक चिनाब दरिया में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया युवक चिनाब दरिया में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक सोमवार को चिनाब दरिया में बह गया। देर शाम तक उसकी तलाश में पुलिस और गोताखोर जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चला। तत्काल तलाशी रोक दी गई। मंगलवार को फिर तलाशी अभियान चलाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार तहसील ज्यौड़ियां के गांव मानचक्क गैर का रहने वाला आशीष (23) पुत्र यूसुफ मसीह सोमवार दोपहर को चिनाब दरिया में अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। दरिया का जलस्तर अधिक और बहाव तेज होने के कारण नहाते समय आशीष का पांव लड़खड़ा गया और संभल नहीं सका। देखते ही देखते वह पानी में समा गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया। गांव के कई लोग दरिया किनारे पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, पर उसका कुछ पता नहीं चला।
घटना की जानकारी आशीष के दोस्तों ने उसके घर जाकर दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने गोताखोरों को भी बुलाया और चिनाब में तलाशी अभियान छेड़ दिया। देर शाम तक आशीष का कुछ पता नहीं चला। आखिर तलाशी अभियान रोकना पड़ा। बताया जाता है कि मंगलवार को फिर नए सिरे से उसकी तलाश की कोशिश की जाएगी।