फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A young man who returned home two days ago committed suicide by shooting himself.

Jammu Kashmir: दो दिन पहले घर लाैटे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Dec 2025 11:49 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 06 Dec 2025 11:49 AM IST
सार

भड्डू गांव में 37 वर्षीय सुशील कुमार की घर में देसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

विज्ञापन
A young man who returned home two days ago committed suicide by shooting himself.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भड्डू गांव में शुक्रवार को 37 वर्षीय सुशील कुमार ने घर में रखी देसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने बंदूक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो सुशील कुमार को खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एफएसएल टीम के साथ आई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और बंदूक को जब्त कर शव को उपजिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सुशील किसी निजी कंपनी में बिलावर से बाहर नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था। उसका व्यवहार भी सामान्य था। अचानक हुई इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि घटना आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। मामले की गहराई से जांच की जाएगी। देसी बंदूक का लाइसेंस परिवार के किस सदस्य के नाम पर है इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed