'डॉक्टर ने नहीं देखा मरीज': इलाज में देरी से युवक की मौत, GMC जम्मू में परिजनों का फूटा गुस्सा, तोड़े शीशे
जीएमसी जम्मू की इमरजेंसी में युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करके कई केबिनों के शीशे तोड़ दिए। परिजनों का दावा है कि मरीज को समय पर नहीं देखा गया, जिससे वह मर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को जम्मू के जीएमसी की इमरजेंसी में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कई केबिनों के शीशे तोड़ दिए। मृत व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने मरीज को समय पर नहीं देखा, जिससे वह मर गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को मौके पर बुलाया गया।
परिजनों ने कहा कि युवा गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे तुरंत नहीं देखा। अगर डॉक्टर समय पर आते और इलाज शुरू करते, तो शायद युवक की जान बच जाती।
यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश: पुंछ में LOC पार कर आया पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, साजिश की आशंका
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.