{"_id":"67cf63674c00f54d48096cd4","slug":"a-woman-died-after-coming-under-the-rear-tyre-of-a-truck-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101065-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से महिला की गई जान
Tue, 11 Mar 2025 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
भलवाल ब्राह्मणा में शोक की लहर, पुरखू निवासी आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र के पन्नू चौक पर सोमवार दोपहर एक मोटरसाइकिल और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे सतपाल को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी पत्नी गीता देवी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सतपाल निवासी भलवाल ब्राह्मणा पत्नी गीता देवी (56) के साथ मोटरसाइकिल से (जेके02डीजी 7410) अखनूर जा रहे थे। इस दौरान ज्यौड़ियां क्षेत्र की ओर से आ रहे ट्रक (जेके02सीएस 9109) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गीता देवी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गईं, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। पास में नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
उधर, गीता देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सतपाल कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे रोहित शर्मा (26) व अभिषेक शर्मा (23) हैं। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रोहित गांधी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक अजय कुमार निवासी पुरखू को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।