फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A steel businessman travelling on a bike died after his throat was slit by a Gattu door

Jammu Kashmir: बाइक पर जा रहे स्टील कारोबारी की गट्टू डोर से गला कटने से मौत, फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Sun, 27 Jul 2025 01:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

जम्मू में मंदिर जा रहे स्टील कारोबारी साहिल शर्मा की गला कटने से मौत हो गई जब फ्लाईओवर पर उनकी बाइक गट्टू डोर की चपेट में आ गई। पहले भी कई हादसों के बावजूद प्रतिबंधित गट्टू डोर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे लगातार घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
A steel businessman travelling on a bike died after his throat was slit by a Gattu door
मृतक साहिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रतिबंधित गट्टू डोर से गला कटने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोमाना के रहने वाले साहिल शर्मा (36) अपनी पत्नी साधना के साथ बावे मंदिर माता के दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन


शनिवार शाम जैसे ही वे पाल्म आईलैंड मल्टीप्लेक्स के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो डोर की चपेट में आ गए। मृतक साहिल का अपना स्टील का कारोबार था। नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसे लेकर फिलहाल एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक पठानिया का कहना है कि जांच कर रहे हैं कि हादसे की वजह क्या रही।साहिल के भाई आयुष शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब भाभी का फोन आया। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर पर डोर से भाई का गला कट गया। गला कटते ही उन्होंने बाइक रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून बहुत बह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से हम अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके बाद मैं अस्पताल पहुंचा जहां देखा कि भाई की मौत हो चुकी है। डोर गले के अंदर तक घुसी हुई थी। शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

पता नहीं था घर पर ही ऐसा हो जाएगामृतक के भाई आयुष का कहना है कि शनिवार सुबह अपने भाई के साथ इसी बात को लेकर चर्चा कर रहा था। परिवार के बाकी लोग भी बैठे हुए थे। सब कह रहे थे कि डोर से गला कटने से मौत हो जाती है। ऐसी बहुत वारदात हो रही हैं। हमें क्या पता था कि घर पर ऐसी वारदात हो जाएगी। आयुष का कहना है कि भाई और भाभी अक्सर मंदिर जाते थे। ये तो गनीमत है कि बच्चे घर पर थे। भाई की एक बेटी और एक बेटा है।

बीते वर्ष ही हुई थी एक व्यक्ति की मौत
बीते वर्ष 20 अगस्त 2024 को जम्मू के फ्लाईओवर से दो बाइक सवार गुरमिंदर सिंह और परविंदर सिंह नीचे गिर गए। इसमें परविंदर सिंह की जान चली गई। हादसे के दिन तो नीचे गिरने का कारण पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरमिंदर को जब होश आया तो उसने बताया कि बाइक पर चलते वक्त वह लोग डोर की चपेट में आ गए। इसमें उलझ कर बाइक से नियंत्रण चला गया। वह पुल से नीचे गिर गए। 

इसी महीने 13 जुलाई को बिश्नाह के पास रिंग रोड पर बाइक से जा रहा एक दंपति डोर की चपेट में आ गया था। इससे एक व्यक्ति का गला कट गया था। उसके गले में 7 टांके गले।

पहले भी कई वारदात हो चुकीं
केस 1
23 अगस्त 2021 को जम्मू के सरवाल क्षेत्र में छह वर्ष का मासूम ध्रुव घायल हो गया। ध्रुव का गट्टू डोर से गला कट गया। वह दो दिन तक अस्पताल में रहा। खून इतना बह चुका था कि दो दिन बाद सांसें थम गईं।

केस 2
एक सितंबर 2023 गांधीनगर पुलिस थाने में तैनात वाल्मीकि काॅलोनी के रहने वाले पुलिसकर्मी भारत चंद गट्टू डोर से घायल हो गए। बाइक पर जाते समय पतंग की गट्टू डोर उनके गले में आ फंसी। इसके पहले की वह इसे निकालते डोर गले को चीर गई। यहां तक कि इससे बचने के लिए हाथों पर भी गहरे घाव हो गए। कर्मी के गले पर 20 टांके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed