{"_id":"609acb5e8ebc3e1380558cd4","slug":"a-record-65-patients-died-including-4352-new-cases-in-the-state-including-41-in-jammu-division-jammu-city-news-jmu235101433","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में 41 समेत प्रदेश में रिकॉर्ड 65 मरीजों की मौत, 4352 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में 41 समेत प्रदेश में रिकॉर्ड 65 मरीजों की मौत, 4352 नए मामले आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 65 मरीजों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमण से मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जम्मू संभाग में 41 व कश्मीर में 24 मरीजों की जान गई है। 4352 नए संक्रमित मामलों की भी पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में 1708 व कश्मीर में 2644 नए मामले मिले। चिंता की बात यह है कि एक्टिव मामले 50 हजार के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, 3537 मरीज स्वस्थ भी हुए।
जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 16 मरीजों ने दम तोड़ा। गांधीनगर अस्पताल में दो, बत्रा अस्पताल में तीन, सीडी अस्पताल में एक, जीएमसी कठुआ में तीन, ईएमसी अमृतसर में दो, उधमपुर जिला अस्पताल में दो, सीएच उधमपुर में एक, सैन्य अस्पताल सतवारी में दो, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में दो, एसएमजीएस जम्मू में एक मरीज की मौत हुई। आठ मरीज घर पर ही मृत पाए गए। वहीं कश्मीर में स्किम्स सौरा में चार, एसएमएचएस श्रीनगर में पांच, जीएमसी बारामुला में एक, गांदरबल जिला अस्पताल में दो, पुलवामा जिला अस्पताल में दो, अनंतनाग जीएमसी में सात व बांदीपोरा जिला अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई। नए संक्रमित मामलों पर संभाग स्तर पर जम्मू जिले में 602, उधमपुर में 156, राजोरी में 208, डोडा में 81, कठुआ में 251, सांबा में 101, किश्तवाड़ में 52, पुंछ में 79, रामबन में 67 और रियासी में 103 नए मामले आए हैं। वहीं श्रीनगर जिले में 846, बारामुला में 361, बडगाम में 322, पुलवामा में 282, कुपवाड़ा में 171, अनंतनाग में 198, बांदीपोरा में 85, गांदरबल में 52, कुलगाम में 269 व शोपियां में 58 नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 50701 हो गई है। वहीं कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 224898 पर पहुंच गया है। मृतकों की संख्या का आंकड़ा 2847 हो गया है।