फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a new video from kashmir goes viral on social media

कुलगाम हमले में शामिल आतंकियों की शिनाख्त

Sun, 07 May 2017 10:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 07 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
a new video from kashmir goes viral on social media
आतंकी के जनाजे का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : डेमो फोटो

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में शनिवार की रात आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। हमले में लश्कर आतंकी फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के  अलावा जुनैद मट्टू, शकूर और कुछ अन्य शामिल रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में कड़ा सुरक्षा पहरा है। 

विज्ञापन


पुलिस पार्टी पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकी सेठा के जनाजे का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ आतंकियों द्वारा हवाई फायरिंग करके गन सैल्यूट देते दिखाया गया है। जनाजे में दर्जन भर से अधिक आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हमले में तीन नागरिकों सुहैल नबी (बांदीपोरा-अवंतीपोरा), हेमराज शर्मा (सांबा) व नियाज अहमद मीर (मलपोरा) तथा एक पुलिसकर्मी महमूद शेख (परिवान-कुलगाम) की मौत हो गई थी। घायल एसपीओ रकीब अहमद तथा नागरिक मोहम्मद हुसैन का एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एक अन्य घायल नागरिक सेना अस्पताल बादामीबाग में भर्ती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed