{"_id":"5a2d3e214f1c1b68678c11b5","slug":"a-new-married-woman-dead-in-road-accident-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीमून मानाने हिमाचल गए थे नवविवाहित जोड़े, लौटते समय हुई ये दर्दनाक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीमून मानाने हिमाचल गए थे नवविवाहित जोड़े, लौटते समय हुई ये दर्दनाक घटना
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पंगोली-मामून डिफेंस रोड पर विक्टोरिया एस्टेट के पास रविवार को सुबह एक सड़क हादसे में 22 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने के बाद जेएंडके घर लौट रही थी। हादसे में विवाहिता का पति भी घायल हो गया है, जबकि कार सवार एक अन्य विवाहित जोड़ा भी घायल है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान हर्षा शर्मा पत्नी विपुल शर्मा के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान विपुल शर्मा, कुनाल शर्मा और उसकी पत्नी पूजा सभी निवासी जऐंडके के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जेएंडके निवासी विपुल शर्मा अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गाड़ी में हिमाचल के मनाली गया हुआ था।
विज्ञापन
विपुल का दोस्त कुनाल और उसकी पत्नी भी साथ थे। इसी दौरान पठानकोट के डिफेंस रोड पर उनकी कार का हादसा हो गया, जिससे विपुल की पत्नी हर्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीनों लोग घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
थाना शाहपुर कंडी के ऐएसआई इंद्रजीत ने ने बताया कि जानी पूरा जम्मू निवासी विपुल शर्मा अपनी गाड़ी पर दुल्हन हर्षा शर्मा तथा अपने दोस्त और उसकी बीवी संग मनाली से घूमकर लौट रहे थे कि अचानक मामुन डिफेंस रोड पर सुबह 7:30 पर विक्टोरिया एस्टेट के पास गाड़ी का संतुलन खराब हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
तीन पलटी खाने के बाद दोबारा कार एक अन्य पेड़ से टकराई। जिसमें विपुल शर्मा की पत्नी हर्षा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोस्त कुनाल शर्मा और उसकी पत्नी पूजा निवासी जम्मू गंभीर रूप मे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्तों की शादी 22 दिन पहले ही हुई थी। थाना शाहपुर कंडी पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।