फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A mega job fair will be held on 23rd in Gandhinagar Mahila College

Jammu News: महिला कालेज गांधीनगर में 23 को लगेगा नौकरियों का महामेला

विज्ञापन
A mega job fair will be held on 23rd in Gandhinagar Mahila College
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सरकारी महिला कॉलेज गांधीनगर में 23 जून को नौकरियों का महामेला लगेगा। इस मेगा जॉब फेयर में देश भर से 50 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी। युवाओं को तकनीकी, गैर तकनीकी और सेवा क्षेत्र में चार हजार से अधिक नौकरियों के अवसर मिलेंगे। मेले का आयोजन क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और देशभगत विश्वविद्यालय पंजाब संयुक्त रूप से करने जा रहे हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस महामेले का शुभारंभ करेंगे। क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर और देशभगत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हर्ष सदावर्ती ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में इस मेगा जॉब फेयर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मेगा जॉब फेयर सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें सभी संस्थानों के छात्र, स्नातक और नौकरी चाहने वाले युवा शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु स्टॉलों का दौरा करेंगे। वे मेले में भाग लेने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से हजारों नौकरी चाहने वालों, विशेष रूप से छात्रों और हाल ही में स्नातक करने वालों को नियोक्ताओं से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू के प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. डी.एस. मन्हास ने मेगा जॉब फेयर को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed