फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A man injured in arnia

Jammu News: घर से निकलते ही युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
A man injured in arnia
युवक को गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए हमलावर
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज किया, हमलावरों को पकड़ने के लिए बढ़ाई नाकेबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सलैहड़ गांव के निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र दिलीप कुमार पर रविवार को कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार रविवार रात करीब 8 बजे जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो अचानक कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुनील की टांगों और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद सुनील जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। कुछ स्थानीय लोगों ने सुनील को बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सुनील को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने वारदात के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी बढ़ा दी है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच ने बताया कि क्षेत्र में युवक पर तेजदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed