फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A man hit a customer on the head over a biryani dispute, requiring five stitches.

बिरयानी की प्लेट पर बवाल: ग्राहक के सिर पर मारा टोका, युवक को लगे पांच टांके, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 12:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 20 Feb 2026 12:01 PM IST
सार

जम्मू के बस स्टैंड पर बिरयानी की कम मात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें ढाबा मालिक और उसके साथियों ने ग्राहक के सिर पर टोके से हमला कर दिया। घायल युवक को पांच टांके लगे।

विज्ञापन
A man hit a customer on the head over a biryani dispute, requiring five stitches.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बस स्टैंड इलाके में बुधवार रात करीब एक बजे बिरयानी की मात्रा कम होने पर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दुकानदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ग्राहक के सिर पर टोके से वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर पर पांच टांके लगाने पड़े। बस स्टैंड पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जबकि तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित अनिल कुमार के बताया कि वे बस स्टैंड पर एक साथी के साथ बुधवार रात करीब एक बजे दुकान पर बिरयानी खाने गए थे। दुकानदार ने उनसे 100 रुपये में कम मात्रा में बिरयानी दी। पूछने पर ढाबा मालिक कुकी निवासी कबीर बस्ती बहस करने लगा। इस बीच उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव में आकर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस के जाने के बाद कुकी ने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने लुधियाना जाने वाली बस में बैठे अनिल को बस से उतारकर उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सिर पर टोके से चार से पांच वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान अनिल ने एक हमलावर को पकड़े रखा और पुलिस के हवाला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड एसएचओ इंद्रवाल और उनकी टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जीएमसी पहुंचाया जहां सिर में पांच टांके लगाने पड़े। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने तीन अन्य युवकों की पहचान बताई जो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। अनिल ने बताया कि वह नगरोटा में झूला लगाने गए थे और वहां से लौटकर पंजाब जाना था।

Trending Videos

आरोपियों में ये शामिल:
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में कुकी, गुलफाम और पवन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय में भी परेश किया है। पुलिस ने तेजधार हथियार जिसमें तलवार, टोका व कार बरामद की है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed