{"_id":"f0ce7e278fb5e256df588d5de4863612","slug":"a-dead-body-found-from-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से मिला पेंशनर का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से मिला पेंशनर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी थाना अंतर्गत दशमेश नगर, नहर में मंगलवार की दोपहर को एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
अभी तक पुख्ता रूप से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन मृतक की जेब से मिली बैंक की कापी से मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी भूषण कोल के रूप में हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रिहाड़ी की बैंक शाखा से संबंधित कापी पेंशन वाली है। कापी के आधार पर बैंक से फोन पर संपर्क किया गया तो बैंक कर्मी ने मृतक के उनके बैंक से जुड़ा होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से पूछा गया तो उनके मुताबिक बुजुर्ग को दो - तीन से जीवन नगर इलाके में घूमते हुए देखा गया था।
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी, कि दशमेश नगर नहर में एक बुजुर्ग का मिला है। मौके पर जाकर देखा तो पैंसठ साल के बुजुर्ग नहर में मृत पड़े थे। उनको नहर से बाहर निकाला तो देखा कि शरीर पर अंदरूनी गरम वस्त्र और जैकेट थी।
पुलिस के मुताबिक बैंक की कापी से अनुमान है कि मरने वाले भूषण कौल है, लेकिन जब तक उनके परिवार का कोई सदस्यों उनकी शिनाख्त नहीं कर लेता है।
सुनिश्चित रूप से तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। बुधवार को मृतक के परिवार वालों की तलाश की जाएगी। उम्मीद है कि मृतक के परिवार वाले जल्द ही मिल जाएंगे।