{"_id":"69cb60e5a2a7b30597085eca","slug":"a-case-of-negligence-during-therapy-has-come-to-light-in-aiims-jammu-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में थेरेपी मशीन में लिटाकर भूला स्टाफ: आधा घंटा झुलसती रही महिला, झुलसने के बाद भी ने नहीं की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में थेरेपी मशीन में लिटाकर भूला स्टाफ: आधा घंटा झुलसती रही महिला, झुलसने के बाद भी ने नहीं की भर्ती
Tue, 31 Mar 2026 11:22 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 AM IST
सार
एम्स जम्मू में थेरेपी के दौरान स्टाफ मरीज को मशीन में छोड़कर चला गया, जिससे वह करीब आधे घंटे तक झुलसती रही।
विज्ञापन
इंदू देवी
- फोटो : परिजन
विस्तार
एम्स जम्मू में थेरेपी के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। कठुआ निवासी महिला इंदू देवी ने बताया कि वह एम्स से स्किन थेरेपी करवा रही थीं। 24 मार्च को वह अस्पताल पहुंचीं। उन्हें कहा गया कि 25 मार्च को आएं। अगले दिन उन्हें एक मशीन में लिटाया गया।
विज्ञापन
मशीन को चालू करने के बाद स्टाफ और संबंधित कर्मी बाहर चले गए। मशीन करीब आधा घटा चलती रही। इससे अत्यधिक गर्मी पैदा हो गई। गर्मी बर्दाश्त न होने पर बाहर निकलने की कोशिश की जिससे करंट भी लगा। महिला का आरोप है कि पेट के ऊपर का हिस्सा और गर्दन झुलस गई है। महिला ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति के बावजूद एम्स के डाॅक्टरों ने उनको भर्ती करने से इनकार कर दिया और दवाइयां देकर घर भेज दिया। महिला के परिजन का कहना है कि ऐसे मामले में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जाना चाहिए था। इंदू घर पर उपचार ले रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला 30 फीसदी तक झुलस गई है।
विज्ञापन
परिजन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार पुलिस थाने में एम्स प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। विजयपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
एम्स निदेशक डीएन शर्मा बोले - जानकारी नहीं
थेरेपी के दौरान महिला मरीज के झुलसने और स्टाफ की लापरवाही के मामले में एम्स निदेशक डीएन शर्मा ने कहा कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत की है।