{"_id":"5ef885a38ebc3e433a62c764","slug":"a-car-turtle-in-rs-pura-3-killed69","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रेजा कार पलटी,तीन की मौत,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेजा कार पलटी,तीन की मौत,चार घायल
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा | गांव खारिया में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा रविवार सुबह आरएस पुरा के गांव गोंदला के पास आरएस पुरा-सई हंसा मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ। पंचायत के नायव सरपंच सरताज सिंह लाडा सहित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस को सूचित कर स्वंय राहत कार्य में जुटे और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाय। सरताज सिंह ने बताया कि कम से कम 200 मीटर की दूरी तक जोर की आवाज आने पर जब लोग वहां पहुंचे तो वहां पर यह सभी लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे l कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर बड़ी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया l उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक कुछ मजदूरों को आरएस पुरा से अपने गांव ब्ला में धान की रोपाई के लिए जा रहा था जब यह हादसा हुआ। ब्रेजा गाड़ी नंबर जेके02सीके 1337 आरएस पुरा की ओर जा रही थी और तभी गांव गंदोला के पास कार की रफ्तार पर नियंत्रण ना रहा,जिसके गाड़ी हवा में पलटी खाते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टक्कराई। गाड़ी की पेड़ों के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयर बैलून भी खुल गए। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान गुरदास चंद(48) पुत्र चमन लाल निवासी दरापतें व राज कुमार (45) पुत्र अशोक कुमार निवासी डांगरे के रूप में गइ । जबकि कार के चालक सहित अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक घायल कुलदीप राज पुत्र देस राज निवासी गेगियां की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान प्रवीण सिहं पुत्र हरबंस सिहं निवासी ब्ला,सुरेंद्र लाल पुत्र सरदारी लाल निवासी पुराना पिंड,तरसेम लाल पुत्र बंसी लाल निवासी आरएस पुरा के रूप में की गई। वही स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कार का चालक भी जख्मी है। उन्होंने बताया कि इसमें चार लोगों का उपचार जम्मू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
मृतक की पहचान करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को जम्मू रेफर करते हुए स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
घायलों को जम्मू रेफर करते हुए स्वास्थ्य कर्मी
उपजिला अस्पताल में घायल का उपचार करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
उपजिला अस्पताल में घायल का उपचार करते हुए