फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vacant house targeted in Bari Brahmana; jewelry worth 8 lakh stolen.

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में सूने घर को बनाया निशाना, 8 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
Vacant house targeted in Bari Brahmana; jewelry worth 8 lakh stolen.
बेटी की शादी को रखे थे गहने, चोरी होने पर बेहोश होकर गिरी गृहस्वामिनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे की वार्ड नंबर 11, कबीर नगर में रविवार को शाम 4:00 के करीब चोरों ने एक सूने घर में सेंधमारी कर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

रोनी कुमार पुत्र हरबंस लाल, निवासी वार्ड नंबर 11 कबीर नगर बाड़ी ब्राह्मणा, अपनी पत्नी ममता के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया था। ममता का एक महीना पहले पथरी का ऑपरेशन हुआ था और फॉलो-अप चेकअप जरूरी था। घर लौटने पर दंपति ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी, पेटी व संदूक के कपड़े बिखरे पड़े थे। चोरों ने संदूक में कंबल में लपेटे रखे गहने चुरा लिए, जिनमें ममता के गले का हार, चेन, मंगलसूत्र, वालियां और रिंग शामिल थे।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में चोरी का पता चलते ही ममता रो-रोकर बेहाल हो गई और बार-बार बेहोश होकर नीचे गिरती रही। बड़ी मुश्किल से उन्हें होश में लाया जा सका। ममता ने बताया कि वह आमतौर पर घर को सूना नहीं छोड़तीं, लेकिन ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप चेकअप के कारण उन्हें जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उसके खुद के गहने बेटी की शादी के लिए संभाल कर रखे थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया।
रोनी फैक्ट्री में श्रमिक का काम करता है और बड़ी मुश्किल से घर चलता है। ममता ने कहा कि चोरों ने हमें बिल्कुल कंगाल कर दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है और आरोपियों को पकड़कर आभूषण बरामद करने की अपील की है।

बाड़ी ब्राह्मणा में चोरी की वारदातें बड़ीं, लोगों में रोष

पूर्व पार्षद जनक राज ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। हाल में यहां नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी गई, और कुछ हिंसक वारदातें भी सामने आई थी। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा और घरों में तालाबंदी के दौरान होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े बड़ी चोरी को अंजाम देना लोगों की सुरक्षा में कड़ी चूक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ संदिग्धों की पहचान करनी चाहिए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

कोट----
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। -संदीप सिंह चिब, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed