फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A BSF Jawan martyred in Samba sec of Jammu Kashmir in fresh ceasefire violation by Pakistan

पाक के निशाने पर भारत की 40 चौकियां और 90 गांव

Tue, 06 Jan 2015 08:57 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
A BSF Jawan martyred in Samba sec of Jammu Kashmir in fresh ceasefire violation by Pakistan

सीमा पार से घुसपैठ कराने में नाकाम हो रहा पाकिस्तान बौखला गया है। रविवार को सीमा पर तनाव भरा सन्नाटा रहा। पर सोमवार को पाकिस्तान फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया।

विज्ञापन


रविवार की चुप्पी के बाद पाक रेंजरों ने सोमवार को दोपहर से ही सांबा, रामगढ़, हीरानगर और कठुआ सेक्टर में सरहद की 40 से अधिक चौकियों और करीब 90 सीमांत गांवों को निशाना बनाकर मोर्टारों और मशीनगनों से गोले बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


उनके गोले सीमा से चार किलोमीटर भीतर तक मार कर रहे थे। इस गोलाबारी में सांबा सेक्टर के खोरा बीओपी पर तैनात बीएसएफ की नौवीं वाहिनी के देवेंद्र कुमार सिंह (निवासी आगरा) शहीद हो गए। दो अन्य जख्मी हुए हैं। कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। भारत की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह से बौखलाया पाकिस्तान गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी के चलते सोमवार को घने कोहरे का फायदा उठाकर सीमा के उस पार मौजूद ट्रेंड आतंकियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ कराने के मकसद से युद्घस्तर पर गोलाबारी शुरू की गई। हीरानगर सेक्टर के सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

सोची समझा साजिश के तहत सीमांत गांवों पर निशाना

A BSF Jawan martyred in Samba sec of Jammu Kashmir in fresh ceasefire violation by Pakistan

बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी करने के साथ ही पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा एक सोची समझा साजिश के तहत सीमांत गांवों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जिला उपायुक्त कठुआ शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी मोर्टार सीमा के चार किलोमीटर तक इलाके में गिर रहे हैं।

ऐसे में प्रशासन के लिए राहत अभियान चलाना भी मुश्किल हो गया है। कठुआ जिले में सीमा से सटे करीब 57 गांवों के लोगों की जान जोखिम में है। 20 हजार से अधिक ग्रामीण राहत शिविरों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। सोमवार दोपहर से पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी और इसकी बढ़ती रेंज के बाद सीमांत तथा आसपास के गांवों के हजारों लोग भी घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों को चले गए।

कठुआ और सांबा सेक्टर में सीमा से सटे अधिकतर गांवों को खाली करा लिया गया है। बीएसएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सीमा के उस पार भारी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा है। साफ है कि पाकिस्तान गोलाबारी और शेलिंग की आड़ में भारी संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है।

उल्लेखनीय है कि खुफिया एजेंसियों ने रविवार को जमात उद दावा के संस्थापक एवं लश्कर के चीफ हाफिज सईद को भी सरहद के पार देखे जाने का दावा किया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस क्षमता की गोलाबारी पाकिस्तान की ओर से की जा रही है कि उससे स्पष्ट है कि इसमें पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन भी शामिल हैं।

धमाकों से थर्रा उठे सीमांत गांव

A BSF Jawan martyred in Samba sec of Jammu Kashmir in fresh ceasefire violation by Pakistan

सीमा पर बिगड़े हालात के बीच फिर हुई गोलाबारी से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव बम धमाकों से थर्रा उठे। यहां ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। एक रणनीति के तहत पाकिस्तान ने पूरे हीरानगर सेक्टर में एकसाथ सीमांत इलाकों पर भीषण गोलाबारी शुरू कर दी।

जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी धमाकों की आवाज गूंजती रही। कठुआ शहर से सटे नगरी कसबे में एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए।

हीरानगर और मढ़ीन तहसील के सीमावर्ती गांवों से लोगों का सुरक्षित स्थानों के लिए विस्थापन का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed