{"_id":"68dee0de5c6bf998540a230b","slug":"a-60-feet-tall-effigy-of-ravana-was-burnt-in-rajouri-samba-news-c-272-1-raj1001-105636-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले किया गया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले किया गया दहन
Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, अच्छाई की बुराई पर और सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व वीरवार को राजोरी जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के साथ ही उसके पुत्र मेघनाथ व भाई कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने जैसे ही 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई पूरा दशहरा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व राम-रावण के भयंकर युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।
जिले में कई स्थानों पर जलाया गया रावण
जिले के विभिन्न स्थानों पर कई दिनों से चल रही रामलीला के समापन अवसर पर वीरवार को कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। जगह-जगह बने विशालकाय दशानन के पुतले में जैसे ही आग लगी पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। राजोरी शहर में विशालकाय 60 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र रहा। यहां रावण वध देखने के लिए दोपहर लगभग एक बजे से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। भगवान राम ने जैसे ही रावण के नाभि में तीर मारा तो विशालकाय पुतला धू-धूकर जलने लगा। रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकरण का भी पुतला दहन किया गया।