फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारतीय चौकी पर कब्जा कर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहती थी बैट

भारतीय चौकी पर कब्जा कर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहती थी बैट

Tue, 20 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय चौकी पर कब्जा कर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहती थी बैट
पुंछ। बैट हमले का मकसद भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा कर वहां पाकिस्तानी झंडा फहराने का था। पुंछ जिले के करमाड़ा सेक्टर में रविवार को बैट हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में मिले भारी मात्रा में गोला-बारूद उनके इरादे दर्शाते हैं। सर्च आपरेशन में सेना ने डिस्पोजबल राकेट, प्रोपेल्ड ग्रेनेड, एंटी पर्सन माइन, राकेट लांचर और यूबीजीएल लांचर जैसे बड़े हथियारों के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया है। इससे पूर्व जितने भी बैट हमलों को अंजाम दिया गया है अथवा भारतीय सेना द्वारा नाकाम किया गया है उनमें कभी भी पाकिस्तानी झंडा बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और उसके सैनिकों की वर्दी में आतंकियों और बैट टीम भारतीय सेना की चौकी पर हमला कर वहां मौजूद जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या कर चौकी पर कब्जा करना चाहती थी। गोलाबारी के बीच इस पार आकर आतंकी भारतीय सेना की चौकी पर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहते थे। पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ महीनों से आतंकियों के साथ मिल कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना बना रही थी। इसके लिए आतंकी संगठनों के सरगनाओं, आईएसआई के अधिकारियों, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और एसएसजी अधिकारियों के बीच कई गुप्त बैठकें हुई थीं। रविवार को पाकिस्तान ने इसी योजना को अंजाम देने का विफल प्रयास किया। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने, नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा करने और वहां तैनात सेना के जवानों की निर्मम हत्या करने के मकसद से रविवार को बैट हमले को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed