{"_id":"5a7613844f1c1b88268b845d","slug":"91517687684-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साख बढ़ाने को चमका रहे रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साख बढ़ाने को चमका रहे रेलवे स्टेशन
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन को चमकाने का काम तेजी से जारी है। प्रस्तावित जनरल मैनेजर बिश्नेश चौबे के दौरे से पहले फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारी कामों को पूरा करने में लगे हैं। फिलहाल तीनों प्लेटफार्म के फर्श को नया किया जा चुका है।
पहले ही सीसीटीवी, वाई-फाई से लैस जम्मू स्टेशन की स्थिति बेहतर है। अब जीएम के दौरे से पहले सुख सुविधाओं में इजाफा कर फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारी अपनी साख ऊंची करना चाहते हैं। दौरे से पहले जनरल टिकट काउंटर की तरफ नए फर्श लगाकर दिव्यांगों को सीधे प्लेटफार्म तक पहुंचने की व्यवस्था की जा चुकी है। एसी वेटिंग रूम, पार्सल काउंटर, टिकट काउंटर से यात्रियों की सुविधा के लिए नई सीटिंग व्यवस्था की गई है। साथ ही रंग रोगन का काम भी तेजी से जारी है। साथ ही 31 मार्च तक एस्कलेटर (स्वचालित) सीढ़ी चलाकर विभाग अधिकारी तैयारी पूरी कर लेंगे।
फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन को श्री माता वैष्णो देवी से जोड़ने के वजह से यात्रियों की खास पसंद रहा है। हालांकि अब कटड़ा में स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की संख्या जम्मू स्टेशन पर कम हुई है। फिर भी छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में डिवीजन के अधिकारी उन्हेें हर सुख सुविधा देने के साथ-साथ रेलवे के विकास के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एस्कलेटर का कार्य अधर में लटका
जम्मू स्टेशन पर लग रहे एस्कलेटर को पहले 10 फरवरी तक चलाया जाना था। हालांकि, कुछ विभागीय समस्याओं की वजह से इसे पूरा नहीं किया जा सका है। फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने पिछले दौरे पर कहा कि इसे अब 31 मार्च तक चलाया जाना है। देरी होने के कारण पर उन्होंने जवाब दिया कि स्टेशन छोटा होने की वजह से एस्कलेटर को उठाने वाला क्रेन अंदर नहीं आ सकता है। फिलहाल जिस ठेकेदार को काम दिया गया है वह किसी दूसरी युक्ति से एस्कलेटर को फिट कर आम जनता के उपयोग के लिए बनाने में जुटा है।