फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   90 thousand youth to get job in future by this big decision

सरकार ने लिया है ये महत्वपूर्ण निर्णय, 90 हजार युवाओं को मिल सकेगा रोजगार

Mon, 20 Mar 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 20 Mar 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
90 thousand youth to get job in future by this big decision
jobs

देश में जम्मू-कश्मीर के युवाओं के प्रशिक्षण और उसके बाद नियुक्तियों के लिए जम्मू व कश्मीर सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसएलएमएम) के माध्यम से रविवार को नई दिल्ली में तीन प्रमुख मेगा रोजगार एजेंसियों अपोलो मेडस्किल्स, सूर्य वायर्स लिमिटेड और जनशक्ति समूह सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ 120.99 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में हिमायत योजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनियां हेल्थकेयर, आईटी, बीपीओ, बैंकिंग और आयरन स्टील क्षेत्रों में 90 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेंगी और नौकरियां दिलवाएंगी।
विज्ञापन


एमओयू पर हस्ताक्षर के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज सचिव किफायत हुसैन रिजवी ने कहा कि राज्य के युवा प्रतिभाशाली हैं, परंतु उनकी प्रतिभा को दिखाने के लिए एक अवसर की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

90 thousand youth to get job in future by this big decision
एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - फोटो : Demo Pic.

एमओयू पर हस्ताक्षर अनिल सुब्रह्मण्यम, ग्रामीण कौशल विभाग के निदेशक, डीडीजीकेवाई, भारत सरकार केके सिद्धा अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग जम्मू-कश्मीर सरकार; मुर्तजा हुसैन, क्षेत्रीय प्रतिनिधि-उत्तर, डीडीयू-जीकेवाई, भारत सरकार, आदिल अशरफ  व मोहम्मद अमीन जेकेएसआरएमएलएम परियोजना तथा कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधित्व एस श्रीधर (अपोलो मेडिस्किल लिमिटेड) डॉ अभिषेक (सूर्य वायर्स लिमिटेड) और फिलिप क्रिस्टोफर (मैनपावर ग्रुप सर्विसेज इंडिया लिमिटेड) द्वारा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed