फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   9 people found by police

Jammu News: सांबा पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 8 लापता लोगों को तलाशकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
9 people found by police
सांबा। जिला पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़, बटाला, अमृतसर और अन्य क्षेत्रों से तीन महिलाओं सहित आठ लापता लोगों का पता लगाया है। उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। इन लापता लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सांबा, थाना विजयपुर, थाना रामगढ़, थाना बाड़ी ब्राह्मणा, पुलिस पोस्ट सिडको और पुलिस पोस्ट राजपुरा में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार कि लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने उनका पता लगाने के लिए पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने घटनाओं पर संज्ञान लिया। संबंधित पुलिस थानों और पुलिस चौकियों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और पुलिस द्वारा उनका शीघ्र पता लगाने के लिए कड़े प्रयास किए गए। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस विभिन्न क्षेत्रों से लापता व्यक्तियों को बरामद कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने में सफल रही।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस कम से कम समय के भीतर लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए ईमानदारी और उच्च स्तर की व्यावसायिकता का प्रदर्शन कर रही है। पिछले साढ़े ग्यारह महीनों में सांबा पुलिस ने 94 लापता महिलाओं का पता लगाकर परिवारों से मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed