{"_id":"fc77469747f2534b5e973e3cec15f6ee","slug":"9-motorcycles-are-gutted-in-the-fire-incident-deepawali-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखो में लगी आग, नौ मोटरसाइकिल जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखो में लगी आग, नौ मोटरसाइकिल जलकर हुई खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात जम्मू के आरएस पुरा में मिरान साहिब एरिया में आग लग गई। आग में दुकाने, मोटर साईकिल और थ्रीव्हीलर जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस की मानें तो आग पटाखे बेचने के लिए लगाए गए स्टाल में आग लगने से हुआ है।
आरएस पुरा के मिरान साहिब एरिया में दीपावली की रात बड़ा हादसा होते होते बच गया। करीब 9.30 बजे मार्केट में पटाखो के एक स्टाल में आग लग गई।
इससे आग पास के स्टॉलों तक पहुंच गई। जिसमें 20 स्टॉल जलकर खाक हो गए। आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी चपेट में नौ मोटरसाइकिल और तीन थ्री व्हीलर भी आ गए।
पुलिस का कहना है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन जहां उम्मीद जताई जा रही है कि हादसा स्टाल में आग लगने से हुआ है।
गौरतलब है कि जम्मू प्रशासन ने पहले ही पटाखो की बिक्री के लिए स्टाल् लगाने की एक जगह सुनिश्चित की थी, जिससे ऐसे हादसों से कोई हताहत ना हो पाए।