{"_id":"58020b944f1c1b6c6128eb30","slug":"9-arrested-while-expose-of-the-inter-state-drug-smuggling-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्करों से साढ़े छह किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। एसएसपी जम्मू डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि आपरेशन संजीवनी के तहत पांच तस्करों को बीसी रोड से पांच किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है, इनके पास से 1.5 लाख रुपये भी मिले हैं।
इसके अलावा त्रिकुटा नगर पुलिस ने 1.5 किलो हेरोइन के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये संदिग्ध हेरोइन है। इसे जांच के लिए लैबोरेटरी में भेजा गया है। पुलिस इस बारे में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड थाना अंतर्गत बीसी रोड पर पुलिस ने दो वाहनों को संदिग्ध परिस्थितियों में पार्किंग में खड़े देखा। पुलिस ने कार के मालिक के बारे में पूछा तो पंजाब के दो और कुपवाड़ा के तीन युवक सामने आए। पुलिस ने कार की तलाशी लेने की बात कही तो सभी परेशान हो गए।
विज्ञापन
जांच की तो उसमें 5 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा मामला त्रिकुटा नगर थाना अंतर्गत सामने आया है। यहां पर पुलिस ने देर रात को 1.5 किलोग्राम हेरोइन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।