जम्मू-कश्मीर: 88 हजार परिवार दो-दो कार्ड पर ले रहे राशन, जानिए कैसे हुआ खुलासा, क्या होगी कार्रवाई?
सर्वे में पता चला है कि कई लोग एक शहर से दूसरे शहर में नौकरी कर रहे हैं और दोनों शहरों में राशन ले रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेश में ब्याही गई लड़कियों के नाम का राशन भी उनके परिवार वाले ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 88 हजार से ज्यादा लोग फर्जीवाड़ा कर सरकारी डिपो से राशन ले रहे हैं। इसका खुलासा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे में हुआ है। सर्वे में पता चला है कि कई लोग एक शहर से दूसरे शहर में नौकरी कर रहे हैं और दोनों शहरों में राशन ले रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेश में ब्याही गई लड़कियों के नाम का राशन भी उनके परिवार वाले ले रहे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से यहां नौकरी की तलाश में आए लोगों ने भी डिपो होल्डरों से मिलकर अपने राशन कार्ड बनवा लिए हैं। सर्वे से यह भी खुलासा हुआ है कि सैकड़ों लोगों ने अनधिकृत रूप से गरीबी रेखा से निचली श्रेणी के राशन कार्ड हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन
अब प्रदेश भर में आधार ई-राशनिंग शुरू हुई है। इसमें आधार को लिंक किया गया है, उसी आधार पर राशन मिल रहा है। आधार कार्ड में दोहरी एंट्री से फर्जीवाड़ा करने वाले लोग पकड़े गए हैं। अब इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें एक ही जगह राशन मिलेगा। वहीं, बाहरी राज्यों के लोगों को भी संबंधित प्रदेश से जारी हुए राशन कार्ड पर ही राशन मिलेगा। अन्य फर्जी पते वाले राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के नापाक मंसूबे: नदी-नालों को बनाया एरियल टेरर रूट, जानिए कब-कब मिले ऐसी साजिशों के सबूत?
इतने लोग ले रहे फर्जी तरीके से राशन
जम्मू संभाग में 72 हजार, कश्मीर घाटी में 16 हजार जबकि लद्दाख में तीन सौ के करीब फर्जी राशन कार्ड मिले हैं। इसी तरह जम्मू जिले में 16252, कठुआ में 4015, किश्तवाड़ में 3015, पुंछ में 10154, डोडा में 20 हजार, राजोरी 7 हजार, रामबन में 265 जबकि रियासी में 9803 लोग चिह्न्ति हुए हैं। फर्जी तरीके से राशन लेने वालों को अभी तक जारी राशन का भुगतान करना होगा। इसके अलावा फर्जी राशन कार्ड मामले में एफआईआर दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें- खतरे की घंटी: 20 साल में चार फीसदी पिघल गए ग्लेशियर, झीलों के फटने से मच सकती है तबाही
फर्जी राशन कार्ड मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सर्वे करवाया गया है, इसमें लोगों को चिह्नित किया गया है। अगले माह से इनके नाम काट दिए जाएंगे। साथ ही अभी तक जारी राशन का भुगतान करना होगा। - विपिन भगत, सहायक निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जम्मू