{"_id":"5c56002fbdec225fe96d6af4","slug":"81549140015-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वमनाल में 33 केवी की तार दूसरे तारों पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वमनाल में 33 केवी की तार दूसरे तारों पर गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बिश्नाह के विधानसभा क्षेत्र के गांव कोठे वमनाल में शनिवार सुबह 33 केवी के तार लो टेंशन लाइन पर गिर गए। इससे घरों में हाई वोल्टेज आ गई, जिससे कई घरों के बिजली के उपकरण जल गए। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जले उपकरणों के मुआवजे की मांग की।
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों ने भारी संख्या में इकट्ठे होकर रामपाल शर्मा की अगुवाई में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। रामपाल ने कहा कि इससे गांव का कोई भी घर नुकसान से नहीं बच पाया है। इसमें बिजली विभाग की लापरवाही रही है। इस करंट की चपेट में आने से जनहानि भी हो सकती थी। अधिक वोल्टेज आने से घरों में टीवी, फ्रिज समेत अनेक उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई बिजली विभाग को करनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से इसकी जांच कराने की मांग रखी है। इसके साथ ही इसका मुआवजा देने की राज्यपाल से मांग की है।
शिव नगर के लोगे तीन दिन से अंधेरे में
विजयपुर। कस्बे के शिव नगर में तीन दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इस कारण कई घरों के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर जल्दी ठीक किया जाए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
क्षेत्र के पंकज सिंह, रवि कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रमेश कुमार, अरुण शर्मा, राजकुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि यहां लगभग 15 दिन से बिजली की अधिक कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के कारण टीवी, फ्रिज शो की वस्तु बन कर रह गए हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने बिजली कटौती कम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 24 घंटे में कुछ घंटे ही बिजली दी जा रही है। उसका भी कोई समय नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि बिजली कटौती बंद की जाए। ब्यूरो