{"_id":"5b982999867a55014042d477","slug":"81536698777-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तस्करी के दो प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी तस्करी के दो प्रयास विफल
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल करते हुए 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं तस्करी के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी डा. कौशल कुमार शर्मा के अनुसार की सांबा पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंचल सिंह ने हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ तरफ से आ रहे ट्रक (जेके02एडी 5569) को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को भागाना चाहा, लेकिन पुलिस ने मानसर मोड़ के समीप ट्रक को रोक लिया। इस दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 10 मवेशियों को मुक्त करवाया। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद असलम निवासी चक मुरारा, बिश्नाह के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल किया। पुलिस थाना प्रभारी बंसी लाल ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान एक लोड कैरियर ऑटो (जएमयू. वीएम 9901) को रोक कर जांच की। वाहन में दो मवेशी थे, जिनके बारे में चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसकी पहचान अब्दुल मजीद निवासी डबाड़ा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।