फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blast in higher secondary government school in doda jammu kashmir principal and teacher injured

जम्मू-कश्मीर: स्कूल में संदिग्ध परिस्तिथि में हुआ धमाका, प्रिंसिपल और एक टीचर घायल

Tue, 07 Aug 2018 02:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
blast in higher secondary government school in doda jammu kashmir principal and teacher injured
ब्लास्ट के बाद स्कूल में बच्चों में मचा हडकंप - फोटो : अमर उजाला
डोडा जिले की भद्रवाह तहसील के तहत पड़ने वाले शिवा सुहान्ड़ा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह सवा नौ बजे स्टाफ रूम में जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान वहां मौजूद प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अध्यापिका के भी मामूली रूप से घायल होने की खबर है। उधर, जांच के लिए जम्मू से एफएसएल की टीम दीदा पहुंची। स्कूल में छुट्टी भी कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य होशियार सिंह और स्कूल के पांच अध्यापक जैसे ही स्टाफ रूम में दाखिल हुए जोरदार धमाका हुआ। इससे वहां पड़ा फर्नीचर भी जलने लगा। किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। लोगों ने घायल प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में स्कूल की एक और अध्यापिका शरीफा भी मामूली रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डोडा मोहम्मद शब्बीर, एएसपी विनय कुमार, ऑपरेशन एसपी रविन्दर पॉल सिंह, एसडीपीओ भद्रवाह तौसीफ रिशु और पुलिस पोस्ट भाला इंचार्ज एसआई सुनील परिहार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने भद्रवाह थाने में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमाका शायद इनवर्टर या कंप्यूटर की बैटरी के फटने की वजह से हुआ है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। लोगों का जमावड़ा भी स्कूल के बाहर लगा रहा। अभिभावक बदहवास हालत में बच्चों के बारे में जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में आईजीपी डॉक्टर एसडी जम्वाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में धमाका बैटरी फटने के कारण लग रहा है। फिर भी हर तरह से जांच की जा रही है। घायल प्रधानाचार्य होशियार सिंह को डोडा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से कटरा नारायण अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed