{"_id":"5b0eefa64f1c1b946e8b5798","slug":"81527705510-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गुल हुई बिजली
Updated Thu, 31 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मंगलवार रात भर चली तेज आंधी के कारण करीब दस घंटे तक शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रही, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह आठ बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात करीब नौ बजे अचानक ही शहर व आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने लगी और देखते ही देखते हवा ने आंधी का रूप ले लिया। कुछ समय के बाद पूरे शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई घंटे इंतजार करने के बाद कुछ इलाकों में रात करीब एक बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन एक घंटे के बाद फिर से बिजली बंद हो गई। इसके बाद सुबह आठ बजे बिजली सेवा बहाल हुई। पूरी रात बिजली बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार देर रात को करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली है। रात भर बिजली गुल रहने के कारण पीएचई विभाग के फिल्ट्रेशन प्लांट में पानी की पंपिंग नहीं हो सकी। इसी कारण बुधवार को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही।