{"_id":"5a6e2d544f1c1ba4268b7145","slug":"81517170004-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस लगाती दो मिनी बसें टकराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस लगाती दो मिनी बसें टकराईं
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर में दो मिनी बसों में आगे निकलने की होड़ में कई लोगों की जान पर बन आई। दोनों वाहन आपस में टकरा गई और एक बीच सड़क पर पलट गई। संयोग से इस हादसे में एक ही यात्री मामूली रूप से घायल हुआ। बाकी सुरक्षित बच गए। दोनों मिनी बसों के चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मिनी बसों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
जिला पुलिस लाइन के पास दो मिनी बसें रविवार शाम को आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि दोनों मिनी बस में करीब 15 यात्री ही थे। यात्रियों का कहना है कि मिनी बस चालक रेस लगा रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी प्रभारी जेपी सिंह का कहना है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों को मामूली चोटें आई। एक यात्री अस्पताल में भर्ती हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शहर में चलने वाली बेतरतीब मिनी बसें आए दिन हादसों का सबब बन रही है। मिनी बसों की तेज रफ्तार से कई हादसे हो रहे हैं।