{"_id":"5a6a40744f1c1b72268b67f5","slug":"81516912756-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र को भेजा
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 11 करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र को मंजूरी के लिए भेजे हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कट मोशन पर जवाब में इस बात की जानकारी दी है। बताया कि 2017-18 के दौरान 320072 करोड़ रुपये के मार्जिन मनी के साथ 1650 इकाइयों के 13200 व्यक्तियों को रोजगार पैदा करने के लक्ष्य को संशोधित किया गया है।
अब 81.82 करोड़ रुपये के मार्जिन के साथ 4125 इकाइयों से 33 हजार व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन किया जाएगा। जेकेसीएल से 1,75,000 एमटीएस सीमेंट की उम्मीद है। इससे 140 करोड़ का राजस्व मिलेगा। बाड़ी ब्राह्मणा में 8289 .12 लाख से ईडीआई परिसर का निर्माण किया जा रहा है। संस्थान ने उद्यमिता विकास में छह महीने का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। जेके मिनरल्स लिमिटेड ने पहली बार सावलकोट जल विद्युत बिजली साइट पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था के जरिए पर्ललांका जिप्सम खान का दोहन शुरू किया है, जिससे मौजूदा आय12.76 करोड़ रुपये के बढ़ने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना हुई है। रॉयल्टी की कुल राशि में से, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और खनन संबंधी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 10 प्रतिशत जमा/ भुगतान किया जाएगा।